ओपी हत्याकांड: मृतक की पत्नी से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, सौंपा ₹5 लाख का चेक
गोंडा, अमृत विचार: समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को परसपुर के राजा टोला मोहल्ले के रहने वाले दिवंगत सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह कीपत्नी से मुलाकात की और पार्टी की तरफ से उन्हे पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार के सांत्वना देते हुए भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा भी दिया।
परसपुर के राजा टोला को रहने वाले सपा कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह की बीते 19 जुलाई को दिनदहाड़े घर में घुसकर हत्या कर दी गयी थी। मामले में पुलिस ने नामजद भाजपा सभासद उदयभान सिंह समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। घटना पर दुख जताते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार की मदद का वादा किया था। इसी क्रम में बुधवार को पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल परसपुर पहुंचा और मृतक कार्यकर्ता ओमप्रकाश सिंह की पत्नी से मुलाकात कर उन्हे ढाढ़स बंधाया। प्रतिनिधिमंडल ने सपा मुखिया की तरफ से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी मृतक की पत्नी नीलम सिंह को सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के अलावा राम आसरे विश्वकर्मा, अताउर्रहमान, जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, सूरज सिंह, संजय विद्यार्थी, अजय सिंह, रमेश सिंह, विजय चौरसिया, मो असलम, शानू सिंह चौहान व परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- लोहिया संस्थान: डॉक्टरों ने कर ली मरीज में बॉम्बे ब्लड ग्रुप की पहचान, बच गई गर्भवती महिला और उसके बच्चे की जान
