अंबेडकरनगर: गौ तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़: दो पुलिसकर्मी घायल, 1 गिरफ्तार 2 फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। पुलिस और गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में बसखारी पुलिस ने एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो गौ तस्कर भागने में सफल रहे। वहीं इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस व गौ तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ की घटना बीती रात पुलिस चौकी लहटोरवा क्षेत्र में स्थित कसदहा गौशाला के निकट की बताई जा रही है।

बता दें कि कावड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बसखारी पुलिस क्षेत्र में ग्रस्त पर निकली हुई थी। तभी इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग 233 बगैर नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक पुलिस को आते दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वह कसदहा मार्ग की तरफ भागने लगे और कसदहा गौशाला के करीब फिसल कर गिर पड़े। इसी बीच पीछा करती हुई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उसमें से एक युवक ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।

जिसमें गुलाम गौस व अभिषेक कनौजिया दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि जवाबी फायरिंग में वसीम उर्फ कल्लू पुत्र फिरोज पुत्र निवासी मेहियापुर थाना अहरौला आजमगढ़ घायल हो गया। जिसे पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेते हुए, घायल पुलिस कर्मियों के साथ अस्पताल ले गई। पुलिस ने घायल अभियुक्त के पास से बगैर नंबर की बाइक के साथ 315 बोर का एक तमंचा व एक जिंदा कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस की गिरफ्त में आए अभियुक्त वसीम ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ गौशाला से गोवंशों को चुराकर कसाइयों को बेचने का काम करते हैं। जिसके लिए वह पहले रेकी करते हैं और बीती रात इसी सिलसिले में अपने साथियों के साथ कसदहा गौशाला के पास आ रहे थे। 

थाना अध्यक्ष बोले:- इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक संत कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।

संबंधित समाचार