हरदोई: खड़े डंपर से टकराई कार, एक की मौत चार गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कछौना (हरदोई)। हरदोई-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार के देर रात को एक खड़े डंपर में तेज रफ्तार कार टकरा गई जिससे एक व्यक्ति की मौत व चार लोग गंभीर रूप से घायल। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के रेंशो में सड़क किनारे खड़े एक डंपर से एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर टकरा गई। 

इस हादसे में जनपद रायबरेली के थाना सरेदी के सथरा रामपुर निवासी अतुल कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि नितेश कुमार सिंह निवासी इंदिरा नगर लखनऊ, सत्यम सिंह लखनऊ, विवेक तिवारी तेलीबाग लखनऊ और मोहम्मद शकील निवासी कछौना घायल हो गए। 

हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, और घायलों को किसी तरह से कार से बाहर निकाल कर इलाज के लिए भेजा गया, वहीं हादसे के बाद डंपर चालक वाहन लेकर भाग निकला। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस मामले में जांच पड़ताल में जुड़ गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- रायबरेली: अयोध्या में तैनात सिपाही का घर में लटकता मिला शव, जांच में जटी पुलिस

संबंधित समाचार