सुल्तानपुर: सुरेश, रेखा, मुरलीधर व सद्दीक ग्राम प्रधान निर्वाचित, उपचुनाव में चार विकास खंड में हुई मतगणना  

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

धनपतगंज/सुल्तानपुर, अमृत विचार। गुरुवार को पंचायत उप चुनाव के तहत विकास क्षेत्र धनपतगंज के मायंग ग्राम पंचायत में प्रधान और  क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पड़े वोटों की गणना खंड मुख्यालय सभागार में 8 बजे से शुरू हुई।  6 चक्र की गणना में प्रधान पद के लिये सुरेश को 1411 वोट मिले, जिनके प्रतिद्वंद्वी  निशा को कुल 359 वोट ही मिल सके। इस तरह प्रधान पद पर सुरेश विजयी घोषित हुये।

वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिये  ऋषीभद्र सिंह को कुल 352 वोट मिले। जिन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी  राम देव निषाद को 100 वोटों से शिकस्त देकर विजय हासिल की।  प्रतिद्वंद्वी रामदेव को कुल  242 ही मिल सके।  अति संवेदनशील ग्राम पंचायत के चुनाव को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये थे। मतगणना के पूरे समय तक एसडीएम बल्दीराय प्रवीण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सौरभ सामंत, खंड विकास अधिकारी विमलेश त्रिवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी श्याम बिहारी के साथ धनपतगंज थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

आरओ शरद कुमार ने विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिया। बताया कि कुल वोट 1944 पड़े थे। सम्पूर्ण वोटों की गणना में 261 मत निरस्त पाये गये। वहीं, गुरुवार को कुड़वार विकास खण्ड मुख्यालय सभागार में बुकुनपुर में हुए प्रधान पद के लिए उपचुनाव की मतगणना संपन्न हुई। मतों की गिनती में मो. शहजाद को 472 में मत मिले, जबकि सद्दीक को 563 मत मिले। इस प्रकार निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर सिंह ने सद्दीक को 91 मतों से विजई घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दिया। उपचुनाव में कुल 1058 मत पड़े थे, जिसमें 23 मत अवैध घोषित किए गए। प्रधान निर्वाचित होने के बाद समर्थकों ने माला पहनाकर नवनिर्वाचित प्रधान को बधाई दी।

रेखा बनी सिरवारा की प्रधान 
कूरेभारः विकास खंड के सिरवारा ग्राम पंचायत में हो रहे उपचुनाव में रेखा शर्मा बाजी मारी है। रेखा शर्मा कुल 529 मत पाकर विजयी घोषित हुई हैं। दूसरे स्थान पर राविया बेगम 481 मत हासिल किये। उपनिर्वाचन अधिकारी दीप चन्द्र चौरसिया ने बताया 48 मतों से रेखा शर्मा विजयी घोषित हुई हैं। कुल पांच प्रत्याशी मैदान में थे।

WhatsApp Image 2024-08-08 at 17.09.29_73705fdb
कूरेभार के सिरवारा में निर्वाचित प्रधान रेखा को दिया गया प्रमाण पत्र

अरवल में मुरलीधर ग्राम प्रधान निर्वाचित 
बल्दीरायः विकास खंड बल्दीराय में पूर्व प्रधान की आकस्मिक मौत से खाली अरवल ग्रामसभा से 83 मत अधिक पाकर मुरलीधर वर्मा ग्राम प्रधान निर्वाचित हुए। अरवल ग्राम सभा उपचुनाव में तीन प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें कुल मतदाता 1983 थे। इसमें से 1492 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मुरलीधर वर्मा को 770, सुमेश यादव 687 व जयप्रकाश को 19 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी प्रेमनाथ ने बताया की सम्पूर्ण वोटों की गिनती की गई। इसमें मुरलीधर वर्मा 83 वोट से विजयी घोषित हुए। वहीं विकास खंड के बिही निदूरा में सदस्य के चुनाव में कुल 272 मतों में कुल 153 मत पड़े, इसमें समर बहादुर 100 मत पाकर विजयी घोषित हुए। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी रेनू को 53 मत मिले। 

ये भी पढ़ें- सुल्तानपुर: फर्जी दस्तावेज के सहारे नौकरी कर रहे प्रवक्ता पर केस दर्ज 

संबंधित समाचार