Fatehpur News: समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं शिकायतें, लेखपाल और एसआई को लगी फटकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। दूसरे शनिवार को सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस का आयोजन थाना थरियांव में जिलाधिकारी सी इंदुमती और पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। थाना थरियांव में सम्पूर्ण थाना समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओ से कुल दस शिकायतें मिलीं। 

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी लेखपालों को निर्देशित किया कि वरासत के जो भी मामले लंबित है उनकी समीक्षा करते हुए तत्काल निस्तारण कराए और तहसीलदार न्यायिक सदर को निर्देशित किया कि थानेवार अभियान चलाकर वरासत के मामलो का निस्तारण कराए। ग्राम लतीफपुर के लेखपाल यदुराज को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जहा आपका कार्यक्षेत्र नही है वहां अनावश्यक हस्तक्षेप न करे। 

उन्होंने तहसीलदार न्यायिक को निर्देश दिए कि लेखपाल यदूराज को स्पष्टीकरण जारी करते हुए रजिस्टर चेक किया जाए। हकबंदी के विवाद में हकबन्दी बाद दायर कराके मामले का निस्तारण कराए। उन्होंने सभी सभी राजस्व निरीक्षक एवं लेखपालों को निर्देशित किया कि अगर आगे से इस प्रकार की लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं पुलिस अधीक्षक ने उप निरीक्षक थरियांव विनोद कुमार द्वारा ससमय विवेचना न करने पर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कितनी विवेचनाए लंबित है व पिछले दस दिनों में क्या किया इसकी पूरी जानकारी दे। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी सहित राजस्व निरीक्षक, लेखपाल मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें- Fatehpur: मैदा फैक्ट्री में लगी आग, मजूदरों को सुरक्षित बाहर निकाला, कड़ी मशक्कत के बाद दमकल ने पाया आग पर काबू

 

संबंधित समाचार