बरेली: दो वायुसेना कर्मी समेत 41 कोरोना संक्रमित
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार दो वायुसेना कर्मी, सीबीगंज में दो, डीजल शेड के दो कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। बुधवार देर शाम स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार दो वायुसेना कर्मी, सीबीगंज में दो, डीजल शेड के दो कर्मचारियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं, जिले में कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली है।
एसीएमओ डा. अशोक कुमार के अनुसार, आईवीआरआई से हुई जांच में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि है। वहीं, एंटीजन व ट्रूनॉट से जांच में 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष संक्रमित निजी लैब से निकले हैं। कुल 41 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
इन इलाकों में मिले संक्रमित
प्रेमनगर, अहरोली, मौसमनगरी, डेलापीर, गन्ना विभाग, कुर्माचंल नगर, मोहनपुर, नयापुरवा, खालसा, किला, कैंट, मुड़िया जागीर, गोल्डन ग्रीन पार्क, ग्रामीण बैंक, कांधरपुर, आंकक्षा इन्क्लेव, रोड नंबर छह, जनकपुरी, संजय नगर, आनंद विहार, गांधीपुरम, डीजल शेड, न्यू मॉडल कालोनी, बसंत विहार, मेगा ड्रीम कालोनी, सीबीगंज, शांति विहार, आलमगिरीगंज, विष्णुधाम, एकता नगर में संक्रमित निकले हैं।
