लखनऊ: नाम बदलकर युवती से की दोस्ती, दुष्कर्म के बाद बनाया धर्म परिवर्तन का दबाव, पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। मोहनलालगंज के पुरसेनी में रहने वाले युवक ने नाम बदलकर एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती से दोस्ती की। उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि शादी का झांसा दिया। इसके बाद उससे धर्म बदलने का दबाव बनाया। उसे प्रतिबंधित मांस खिलाया और रोजा रखने का दबाव बनाया। युवती ने युवक, उसके पिता और दोस्तों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

आलमबाग में अपने पति के साथ रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने मोहनलालगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में कहा कि एक साल पहले वह एक प्राइवेट कम्पनी में काम करती थी। जहां पुरसेनी में रहने वाले अकील ने मेरा मोबाइल नम्बर हासिल कर लिया और अखिल यादव नाम से कॉल करने लगा और दोस्ती कर ली।

आरोप है कि 8 दिसम्बर 2023 को अकील, अपने पिता खलील व दोस्त इंतजार अहमद के साथ कैसरबाग कचहरी ले गए। जहां एक वकील ने कुछ कागजो में लिखा पढ़ी करवाई और उसके बाद अकील अपने घर लेकर आ गया। जहां अकील व उसके पिता खलील ने दुष्कर्म किया।

17 जनवरी को आरोपी उसे हरिकंशगढी में एक किराये का मकान लेकर आ गया जहां अकील के दोस्त इरफान, इन्तजार व एक अन्य ने उसके साथ दुष्कर्म किया। 2 जुलाई को आरोपी ने युवती की पिटाई कर भगा दिया, जिसके बाद युवती अपने पति के पास चली गई।

आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी ने कॉल कर मोहनलालगंज बुलाया। वहां एक बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव के मुताबिक तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:- अखिलेश यादव ने की विनेश मामले में पीटी उषा के बयान की निंदा, IOA और भाजपा पर साधा निशाना

संबंधित समाचार