अयोध्या: आयोग से चयनित 13 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार: दर्शननगर स्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में मंगलवार को नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में नवनियुक्त 11 सहायक शोध अधिकारी, चिकित्सा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और वन विभाग के अंतर्गत दो मानचित्रकार को नियुक्त पत्र वितरित किया गया।

इसके पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. संजय जैन, एसीएमओ डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. वीपी त्रिपाठी, जिला प्रशासनिक अधिकारी ब्रजेश कुमार, डिस्ट्रिक्ट एआरओ प्रवीण त्रिपाठी, डीएचईआईओ डीपी सिंह, डीसीपीएम अमित कुमार, पटल सहायक विजय कुमार आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार