लखीमपुर खीरी: आजादी का पर्व...तिरंगे में रंगा जिला, भाजपा विधायक के नेतृत्व में निकली यात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। स्वतंत्रता दिवस से पहले देश तिरंगे में रंग गया है। आजादी के तराने गूंज रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लोगों में जोश दिख रहा है। मंगलवार को जिले भर में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

मितौली/बेहजम। कस्ता विधानसभा क्षेत्र में पूर्व राज्यसभा सांसद जुगुल किशोर, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा गौरीशंकर मंदिर परिसर बेहजम से आदि गंगा गोमती तट पर स्थित पौराणिक पारासर नाथ बाबा मढिया घाट तक पहुंचकर यात्रा का समापन किया गया। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिला मंत्री बृजेश सिंह, गौरव सिंह मोनू, समसाद अली, सर्वेश सिंह, बेहजम अजय कुमार शुक्ल, संजय दीक्षित, आलोक शुक्ल, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

मोहम्मदी नगर में निकली तिरंगा यात्रा के मुख्य अतिथि विधायक/सभापति प्राक्कलन समिति लोकेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री मणेन्द्र पांडे, जिला महामंत्री/अभियान संयोजक ज्योतिर्मय बरतारिया, ब्लाक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, नo पाo अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, नगर अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, जिला कार्य समिति के सदस्य राहुल राणा नगर उपाध्यक्ष अंकित मिश्रा, रैली संयोजक अतुल वाजपेयी आदि मौजूद रहे।

संपूर्णानगर। इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी जवानों के साथ विद्यार्थियों ने देशभक्ति के गीतों के बीच तिरंगा यात्रा निकाली। वाहिनी के पीलीभीत सेनानायक शेर सिंह चौधरी के नेतृत्व में सीमा के ही संपूर्णानगर क्षेत्र में एसएसबी के बसही सीमा चौकी निरीक्षक गोपाल लाल खटीक ने जवानों के साथ बसही विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ मिलकर निकली हर घर तिरंगा यात्रा निकाल क्षेत्रवासियों को जागरूक किया। बसही सीमा चौकी निरीक्षक गोपाल लाल खटीक, आदर्श सरस्वती विद्यालय प्रबंधक कश्मीर सिंह आदि मौजूद रहे।

अमीरनगर। भाजपा युवा मोर्चा कुंभी मंडल के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ विशाल बाइक तिरंगा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। तिरंगा यात्रा राजूवेग किसान इंटर से शुरू होकर गांव कुम्भी, भीखमपुर, हरीनगर, लालन गंज मेन रोड से होते हुए कॉलेज में समापन किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता सच्चिदानंद शुक्ला व आत्मानंद शुक्ला ने यात्रा का शुभारंभ किया। गोला विधानसभा संयोजक पंकज वाजपेयी व भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्पित अवस्थी, धर्मेन्द्र, सुचित प्रताप, रामनाथ राठौर आदि मौजूद रहे।

पलिया में भी जगह-जगह निकाली तिरंगा यात्रा
पलिया कलां। तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों चंदन चौकी, गोबरौला, पलिया, लोकनपुरवा, नौगवां, सम्पूर्णानगर आदि में आज विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। वहीं स्वतंत्रता दिवस को लेकर पलिया के भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी मौजूद रहे। बैठक को ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र शुक्ल, भाजपा नेता दीपक तलवार, अनूप मिश्रा, आशीष अग्निहोत्री,आर डी राय, वीरु मिश्रा, सुनील कुमार आदि ने संबोधित किया। उधर, चंदन चौकी क्षेत्र के ग्राम गोबरौला में चल रहे पूज्य ठक्कर बापा बालिका विद्यालय की छात्राओं ने प्रधानाचार्य बृजेश कुमार एवं एसएसबी चंदन चौकी के जवानों के साथ कई किलोमीटर पैदल चलकर तिरंगा यात्रा निकाली।

ये भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: ढखेरवा पुलिस चौकी में सिपाही ने छात्र पर बरसाए थप्पड़, वीडियो वायरल 

संबंधित समाचार