‘’जय हिंद सर”....थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठ गया बंदर, इंस्पेक्टर ने दी सलामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ डेस्क : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रामनगरी में ऐसा दृश्य सामने आया, जोकि चर्चा का विषय बना हुआ है। अयोध्या जनपद के रामजन्मभूमि थाने से फोटोग्राफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हो रही है। इसमें साफतौर पर देखा जा सकता है कि प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय की कुर्सी पर अचानक बंदर आकर बैठ गया है। इस पर इंस्पेक्टर देंवेद्र पांडे बंदर को सलामी देते दिखाई पड़ रहे हैं। अनोखी सलामी का सुर्खियां बटोर रहीं है।

दरअसल, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर थाना राम जन्मभूमि में थाना प्रभारी की कुर्सी पर बंदर आकार बैठ गया। जिसे लोग बजरंगबली का स्वरुप बता रहे हैं।  प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र पाण्डेय ने जैसे ही अपनी कुर्सी पर बन्दर को बैठे देखा उन्होंने सलामी देकर कहाजय हिंद सर। देवेंद्र पाण्डेय का कहना है कि, अयोध्या धाम के कोतवाल है बजरंगबली और वही अयोध्या की सुरक्षा करते है।

प्रभारी निरीक्षक की कुर्सी पर बैठे बंदर की फोटोग्राफ सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रही है, इसको देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि इंस्पेक्टर ने कुर्सी का सम्मान किया है, तो कुछ लोगों का यह भी मानना है कि पुलिसकर्मी ने हनुमान जी को सलामी दी है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ: अमृत विचार कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया 78वां स्वतंत्रता दिवस, समूह संपादक ने किया ध्वजारोहण

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Shravasti News: मिशन 2027 से पहले बसपा में बड़ा एक्शन! हाजी ददन खान निष्कासित, बोले- जनसमर्थन से घबराकर रचा गया षड्यंत्र
Raebareli News: छह साल बाद आदित्य हत्याकांड का फैसला, सपा नेता आरपी यादव और सोमू ढाबा संचालक समेत 14 को उम्रकैद
Amethi News : शौचालय के गड्ढे ने खोला जमीन का राज! अमेठी में मिट्टी के नीचे दबे मिले तांबे के 29 गोले, इलाके में मचा हड़कंप
यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट : नवंबर में आएगी पिछड़ा वर्ग आयोग की रिपोर्ट! इसके बाद शुरू होगी आरक्षण प्रक्रिया
Bareilly News: UP Police Song में छाईं बरेली की ‘वीरांगनाएं’, IPS अंशिका वर्मा की महिला कमांडो यूनिट को मिली खास जगह; अमिताभ बच्चन ने किया सलाम