मुरादाबाद : सीएमओ ने चार एंबुलेंस के ईएमटी व पायलट को किया सम्मानित
एंबुलेंस के ईएमटी व पायलट को सम्मान देते सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह
मुरादाबाद। श्रेष्ठ कार्य करने वाले 108 और 102 एंबुलेंस के आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन (ईएमटी) और पायलट को सम्मानित किया गया। मौका था स्वतंत्रता दिवस के अवसर का। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में श्रेष्ठ कार्य करने वाले ईएमटी व पायलट को बुलाया गया था। इन लोगों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह उत्साह बढ़ाया और समाज में रोगियों के प्रति सच्ची निष्ठा व लगन से कार्य करने को प्रेरित करते हुए उन्हें सम्मानित भी किया।
सीएमओ ने एंबुलेंस पर आए सभी रोगियों को उचित तरीके से जिला अस्पताल तक पहुंचाने में ईएमटी राम प्रकाश व पायलट इरफान हुसैन, 102 एंबुलेंस के ईएमटी विपिन कुमार व पायलट राहुल कुमार को एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराने के मामले में सम्मानित किया है। इसी तरह अच्छी परफॉर्मेंस करने के लिए ईएमटी घनश्याम सिंह, पायलट खेमपाल और ईएमटी प्रमोद कुमार व पायलट विशन पाल को भी सम्मान मिला है।
एंबुलेंस के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. प्रवीन श्रीवास्तव ने बताया कि समीक्षा के दौरान एंबुलेंस की चार गाड़ियों पर तैनात कुल आठ ईएमटी और पायलट का चिकित्सा सेवा में अन्य की तुलना में सर्वाधिक बेहतर प्रदर्शन पाया गया।
ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : पश्चिम बंगाल में डॉक्टर की हत्या-दुष्कर्म मामले में जिले के चिकित्सकों ने किया प्रदर्शन
