कासगंज : कोटेदार की दुकान की खुली बैठक निरस्त होने से ग्रामीण पहुंचे डीएम दफ्तर

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

ज्ञापन सौपकर पुराने कोटेदार और वीडीओ पर लगाया सांठगांठ का आरोप

कासगंज, अमृत विचार। सोरों विकास खंड क्षेत्र पंचायत गौशपुर भूपाल गढी के दर्जनों ग्रामीण जिलाधिकारी के दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने एक ज्ञापन देकर वीडीओ और पुराने कोटेदार पर सांठगांठ का आरोप लगाया। उनका कहना था कि आज गांव में दुकान चयन खुली बैठक में होना था, गांव के ग्रामीण एकत्रित हो गए, लेकिन वीडीओ और पुराने कोटेदार के परिजन नहीं पहुंचे। प्रस्ताव को निरस्त कर दिया।

गौशपुर भूपाल गढी में कोटेदार की 26 जुलाई को मृत्यु हो गई। दुकान रिक्त चल रही थी। ग्रामीणों के प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार को ग्राम पंचायत अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, सेक्टर प्रभारी संजीव कुमार रावत, सहायक विकास अधिकारी चंद्रभान सिंह की मौजूदगी फोटो ग्राफी के साथ दुकान का खुली बैठक में चयन होना था। जिसके लिए बडी संख्या में ग्रामीणों ने प्रचार प्रसार किया, लेकिन अधिकारी और पुराने कोटेदार के परिजनों ने बैठक को निरस्त कर दिया। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। वह बडी संख्या में भरकर जिलाधिकारी के दफ्तर पहुंच गए। उन्होंने वहां उक्त अधिकारियों पर सांठगांठ का आरोप लगाकर दुबारा खुली बैठक में दुकान का चयन कराने की मांग की। इस मौके पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को भरोसा दिया है कि गांव में खुली बैठक कर कोटे की  दुकान का चयन निष्पक्ष कराया जाएगा। इस मौके पर बडी संख्या में गौशपुर और भूपाल गढी के ग्रामीण मौजूद रहे।

संबंधित समाचार