स्मार्ट मीटर में गड़बड़ियों के खिलाफ आप करेगी आंदोलन: सभाजीत सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से हो रही लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में ज़िले के हर उपभोक्ता जो इन बढ़े हुए बिलों की मार झेल रहे हैं, उनसे अपील …

अयोध्या, अमृत विचार। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली उपभोक्ताओं से हो रही लूट के खिलाफ आम आदमी पार्टी प्रदेश व्यापी आंदोलन करेगी। इस आंदोलन में ज़िले के हर उपभोक्ता जो इन बढ़े हुए बिलों की मार झेल रहे हैं, उनसे अपील की जाएगी कि वो अपने-अपने ज़िलों के ज़िला कार्यालय पर अपने बढ़े हुए बिल की शिकायत दें। उन्होंने कहा पार्टी ने इसके लिए अयोध्या जनपद का हेल्प नंबर 8604780050 भी ज़ारी किया है। इस नंबर के जरिये भी जनता अपने बिल भेज कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी मांग है कि 30 प्रतिशत तेज़ चलने वाले मीटर से लूट का सिलसिला जो पिछले एक साल से जारी है उसमें लोगों को ब्याज सहित लिए गए नाजायज पैसे बिजली उपभोक्ताओं को वापस करें। उन्होंने कहा कि बिजली बिल का भुगतान न किये जाने पर जिन भी उपभोक्ताओं के खिलाफ मुक़दमे दर्ज हुए हैं उनको सरकार तत्काल वापस ले।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस लूट के बावजूद भी जनता को 24 घंटे बिजली नहीं मिल रही है और मुख्यमंत्री योगी जी चाहें तो अपने पड़ोसी राज्य दिल्ली से सीख सकते हैं कि लगभग कोई कीमत न देते हुए जनता को कैसे 24 घंटे बिजली दी जाती है।

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि वैश्विक महामारी के दौरान किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे लोगों को महंगाई की एक और मार पड़ रही है। योगी आदित्यनाथ की सरकार महगांई रोकने में नाकाम है। आलू, प्याज, दाल सहित जरूरत की चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। इसको लेकर आम आदमी पार्टी 31 अक्टूबर को प्रदेश की सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी और मांग पत्र सौंप कर महंगाई कम करने की मांग करेगी।

संबंधित समाचार