शाहजहांपुर : मजदूरी करने गए युवक का खेत में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

निगोही/शाहजहांपुर, अमृत विचार। मजदूरी करने गए युवक का शव धान के खेत में मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है।

गांव भुंडी निवासी 26 वर्षीय प्रेमपाल गांव में ठेकेदार के अधीन इंटरलॉकिंग का काम करता था। शनिवार की सुबह 8 बजे काम करने के लिए गया। दोपहर 1 बजे के बाद प्रेमपाल लापता हो गया। परिवार वालों ने रात भर उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। परिवार वाले तलाश करते हुए खेड़ा सण्डा गांव के बाहर पहुंचे। रोड पर उसकी चप्पलें पड़ी देखी। धान के खेत में जाकर देखा तो प्रेमपाल का शव पड़ा था। उसके शरीर में चोटों के निशान थे। एडिशनल एसपी और सीओ सदर मौके पर पहुंचे। मृतक के पिता रामप्रसाद ने हत्या का आरोप लगाया है। गांव में नाली के विवाद को लेकर रंजिश चल रही थी। सीओ सदर बीएस वीर सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार