कासगंज : ट्रिपल राइडिंग बाइक अनियंत्रित होकर पेंड़ से टकराई, एक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

किशोर सहित घायल महिला को कराया गया जिला अस्पताल में भर्ती

कासगंज, अमृत विचार। बहन सुषमा और 12 वर्षीय भांजे को बाइक पर बिठाकर घर ले जा रहे भाई की बाइक पेंड़ से टकरा गई। इस हादसे की घटना में भाई की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बहन और भांजे को उपचार के लिए जिलाअस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव नगला तिरेसहट निवासी 26 वर्षीय निरोत्तम पुत्र मुन्नालाल रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बंधवाने के लिए बहन सुषमा और 12 वर्षीय भांजे को बुलाने के लिए बाइक से अलीगढ जनपद के नगला सुम्मेर गया हुआ था। तीनों बाइक पर सवार होकर नगला तिरेसहट के लिए आ रहे थे, तभी  ढोलना थाना क्षेत्र के गांव इसेपुर के निकट ट्रिपिल राइडिंग तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर पेड से टकरा गई। हादसे में नरोत्तम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ढोलना थाना पुलिस ने घायल सुषमा और जीवन को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनो का उपचार चल रहा है।निरोत्तम के भाई राजकुमार ने बताया कि उपचार के बाद दोनो की हालत में सुधार है। ढोलना थाना प्रभारी अजयवीर सिंह ने बताया अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए। निरोत्तम की मौत हो गई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर प्राप्त होने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी और बच्चों का रो रोकर बुरा हाल
निरोत्तम रक्षाबंधन पर अपनी बहन सुषमा को बुलाने के लिए नगला सुम्मेर गया हुआ था। वह लौटकर आ रहे थे, तभी हादसे में जानचली गई। निरोत्तम की मौत के बाद पत्नी यशोदा का रो रोकर बुरा हाल है। नरोत्तम पर एक बेटा और बेटी है। छह वर्ष की बेटा शशि और तीन वर्ष की बेटी खुशी है। निरोत्तम की मौत के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार