बहराइच : मूसलाधार बारिश से नगर पंचायत की दुकानों में भरा पानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सागौन का पेड़ गिरने से चार पहिया वाहन टूटा, दीवार गिरी

रूपईडीहा, बहराइच, अमृत विचार। जिले के रुपईडीहा क्षेत्र में शनिवार को हुई मूसलाधार बारिश के चलते शहर की सड़कों पर पानी भर गया। पानी लोगों दुकान में भरने से काफी मात्रा में सामान का नुकसान हुआ है। पेड़ गिरने से चार पहिया टूट गया। दीवार भी गिर गई।
जिले के कई हिस्सों में शनिवार रात से शुरू ही बारिश शुक्रवार सुबह तक जारी रही। कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई तो कुछ क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई।

भारत नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा थाना क्षेत्र में मूसलाधार बारिश होने से जल निकासी की समस्या उत्पन्न हो गई। जल निकासी की समस्या होने के चलते नगर पंचायत रुपईडीहा के बाजार में पानी भर गया। पानी लोगों के दुकानों में घुस गया। दुकान के अंदर पानी जाने से काफी मात्रा में सामान का नुकसान हो गया है। बारिश के दौरान ही सशस्त्र सीमा बल परिसर में तेज हवा चलने के कारण सागौन का पेड़ चार पहिया वाहन पर ही गिर गया। जिसके चलते वाहन को नुकसान पहुंचा। वही रुपया थाना परिसर से लगा दीवार भी गिर गया।

एसएसबी कैंप परिसर में पानी भरने से सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष में पानी भर गया। इस पानी को प्राइवेट पंप से बाहर निकलवाया गया। नियंत्रण कक्ष के उपकरणों को जवानों ने अलग सुरक्षित किया। इस मामले में नगर पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर उमाशंकर वैश्य से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जल निकासी के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। जल्द ही समस्या के समाधान के लिए निपटारा किया जायेगा।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : गुप्तरोग का इलाज कराने का दबाव बनाने पर पत्नी को घर से निकाला

संबंधित समाचार