शाहजहांपुर: सावन के अंतिम दिन निकली भोले बाबा की भव्य बरात, आकर्षक झांकियों ने मन मोहा, मस्ती में थिरके युवा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। सावन के अंतिम सोमवार को भी महानगर में भगवान भोलेनाथ की बरात बैंड बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ धूमधाम से निकाली गई। शिव बरात का नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और ठंडाई आदि वितरण कर स्वागत किया। 
  
भोले बाबा की बरात रंग महला स्थित हिंदू सत्संग भवन से शुरू हुई, जो चौक, कच्चा कटरा मोड़, घंटाघर, बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए टाउनहाल स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर परिसर में विसर्जित हुई। समापन अवसर पर भगवान शिव का देवी पार्वती जी का विवाह संपन्न कराया गया। विवाह अवसर पर श्रद्धालुओं के गगनभेदी जयघोष के वातावरण गूंजता रहा। 

श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा से अपने आराध्य देव का स्वागत किया। इसके बाद सभी ने भंडारे में प्रसाद छका। शिव भोले की बरात में भगवान शिव रूप के साथ राधा-कृष्ण, यमदेव, नंदी पर सवार शंकर जी, गणेश जी, श्री लक्ष्मी-नारायण, विशाल रूप में हनुमान जी, उज्जैन के महाकालेश्वर की महाआरती, मां काली आदि देव स्वरूपों की सजीव झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। 
  
बहेड़ी, संभल, चंदौसी के बैंड समेत डीजे पर बज रहे भोले बाबा के भजनों पर सैकड़ों युवा थिरकते हुए मस्ती कर रहे थे। बैद्यराज के नाम से पहचान बनाने वाले किशन की अगुआई में निकली शिव बरात में नरेंद्र त्यागी, विजय प्रकाश, आरती सिंह, नीरा त्यागी, रेखा, प्रशंसा, प्रीति किन्नर, राजकमल बाजपेई, विनय अग्रवाल, अंकुर कटियार, नरेंद्र मिश्रा, चिन्मय त्यागी, सुनील तिवारी, रजत सिंह, पीयूष मिश्रा, विजेंद्र कुमार, मोहित कुमार, राजेश अवस्थी, आशीष वर्मा, विजय प्रकाश, राजीव कुमार, राजा सिंह, गौरव सिंह, आशीष गुप्ता, रानी पांडेय आदि का सहयोग रहा।

यह भी पढ़ें- कानपुर में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एसटीएफ ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार