बदायूं : सड़क पार कर रही बच्ची की कार की टक्कर से मौत, चालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली-मथुरा राजमार्ग पर गांव गिनौरा वाजिदपुर में हुआ हादसा

बदायूं, अमृत विचार। बरेली-मथुरा राजमार्ग पर सड़क पार कर रही बच्ची को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। बच्ची दूर जा गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों ने कार का नंबर नोट करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कार की तलाश की जा रही है।

सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गांव गिनौरा वाजिदपुर निवासी कृष्ण पाल की सात साल की बेटी दीप्ति कक्षा दो की छात्रा थी। मंगलवार को सुबह दीप्ति किसी काम से बरेली-मथुरा राजमार्ग को पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने दीप्ति को टक्कर मार दी। दीप्ति उछलते हुए दूर जाकर गिरी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को हादसे और कार के नंबर के बारे में बताया। परिजन घायल दीप्ति को अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी। परिजनों में चीत्कार मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बच्ची को टक्कर मारने वाली कार और उसके चालक की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि हादसे में बच्ची की मौत हुई थी। टक्कर मारने वाली कार की तलाश की जा रही है।

संबंधित समाचार