Kannauj: नवाब सिंह यादव मामला: रेप केस में पीड़िता की बुआ गिरफ्तार, कई अहम सबूत बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह द्वारा किशोरी से दुष्कर्म मामले में सह आरोपी बुआ को पुलिस ने नाटकीय तरह से गिरफ्तार कर लिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराने के बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से 14 दिन के लिये जेल भेजा गया।

शहर के चौधरी चंदन सिंह महाविद्यालय में बुआ के साथ 11 अगस्त की रात पहुंची किशोरी से महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष व पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। मामले में रात में ही पीड़िता के फोन पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में सह आरोपी बुआ 12 अगस्त को पीड़िता के पिता की तहरीर के बाद फरार हो गई थी। पुलिस उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।

एसपी अमित आनंद ने एसओजी, सर्विलांस समेत छह टीमें बनाई थी। लगातार नौ दिन के प्रयास के बाद पुलिस ने नाटकीय तरह से उसे तिर्वा से गिरफ्तार करने का दावा किया। चर्चा है कि उसकी गिरफ्तारी प्रयागराज से की गई है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीमें दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के अलावा पानीपत समेत कई जिलों-प्रदेशो में दबिश दे रही थी।

पहले भागकर दिल्ली गई और बीच में तिर्वा स्थित मायके भी आई। बुधवार को भी उसके घर आने की जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे सदर कोतवाली से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉ. मनप्रीत कौर ने करीब एक घंटे तक मेडिकल परीक्षण किया। इसके बाद कोर्ट में पेश कर 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें- Kanpur: अवनीश दीक्षित के जेल जाने के बाद एपी फैनी की जमीन पर चौथा दावेदार आया सामने...पुलिस ने कही ये बात

संबंधित समाचार