लखनऊः एंटी करप्शन के खिलाफ खड़ा हुआ शिक्षा विभाग, 2 सितंबर हड़ताल पर शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: पुलिस के इकाई भ्रष्टाचार निवारण संगठन एंटी करप्शन के विरुद्ध राजधानी सहित पूरे प्रदेश में शिक्षा विभाग के अधिकारी एक साथ 2 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे। इसकी घोषणा मंगलवार को यूपी एजुकेशनल आफीसर्स एसोसिएशन ने बंगला बाजार स्थित पायनियर इंटर कॉलेज में आयोजित अधिवेशन में की।


एसोसिएशन के अध्यक्ष कौस्तुभ कुमार ने बताया कि अधिवेशन में राजधानी सहित प्रदेश भर के शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। आरोप है कि एंटी करप्शन की ओर से शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। इससे अधिकारी डरे सहमे काम कर रहे हैं। आरोप लगाया कि एंटी करप्शन आगरा ने संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा को 3 लाख रुपये रिश्वत लेने का फर्जी आरोप लगाकर जेल भेज दिया। एक के बाद कई मामलों को देखते हुए एसोसिएशन चुप नहीं बैठेगा। कौस्तुभ ने बताया कि उन्होंने प्रमुख सचिव गृह दीपक कुमार को भी मामले से अवगत दिया गया है। इस तरह के कृत्य पर रोक नहीं लगाई तो दो सितंबर से अधिकारी जिला छोड़कर निदेशालय में बैठेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सरकार से नहीं, एंटी करप्शन की मौजूदा कार्यप्रणाली से है। बुधवार को क्लास-1 अधिकारी अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार से मुलाकात करेंगे।

ये संगठन हुए एकजुट
- माध्यमिक शिक्षक संघ
- प्रधानाचार्य परिषद
- राजकीय शिक्षक संघ
- वित्तविहीन शिक्षक संघ
- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ
- शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ

यह भी पढ़ेः25 लाख से ज्यादा दीपों से जगमग होगा अयोध्या, इस बार खास है दीपोत्सव

संबंधित समाचार