बरेली: शराब के लिए पैसे न देने पर किया हमला, आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार : बारादरी के कांकरटोला में शराब के लिए पैसे न देने पर दबंगों ने पप्पू के घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की। पप्पू ने बताया कि सोमवार को रात 8.30 बजे वह अपनी बहन के घर के बाहर खड़े थे कि तभी मोहल्ले का महेंद्र आया और शराब पीने के लिए पांच सौ रुपये मांगने लगा।

मना करने पर गाली गलौज करने लगा और घर में घुस गया। इसके बाद महेंद्र का भाई राजू, भतीजा सौरभ, प्रशांत और सचिन लाठी डंडे लेकर घर में घुस आए और मारपीट की और घर में रखा सामान तोड़ दिया। शिकायत पर थाना बारादरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें- भारत बंद: बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं में सड़कों पर उतरकर जताया आक्रोश

संबंधित समाचार