'नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियों में ले गया, दारू पीकर मेरा रेप किया...', महिला ने सुनाई आपबीती, वीडियो वायरल
गाजियाबाद, अमृत विचार। एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें महिला अर्धनग्न हालत में सड़क पर बैठ कर कहती हुई सुनी जा सकती है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। दुष्कर्म करने वाला एक नेताजी का बेटा है।
यूपी कांग्रेस ने भी इस महिला का सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा है कि गाजियाबाद की सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में बैठी एक औरत कह रही है, "मैं कहती रही मेरे पांच बच्चे हैं छोड़ दो मुझे... नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियां में ले गया...दारू की बोतल खोली दारू पिया और मेरा रेप किया..."
गाजियाबाद की सड़क पर अर्धनग्न अवस्था में बैठी एक औरत कह रही है, "मैं कहती रही मेरे पांच बच्चे हैं छोड़ दो मुझे... नेताजी का बेटा मुझे झाड़ियां में ले गया... दारू की बोतल खोली दारू पिया और मेरा रेप किया..."
— UP Congress (@INCUttarPradesh) August 21, 2024
यह बात कितनी मार्मिक है! अगर यह सुन कर भी सत्ताधीश का दिल नहीं पसीजता है… pic.twitter.com/R09ZXRRDI0
यह बात कितनी मार्मिक है! अगर यह सुन कर भी सत्ताधीश का दिल नहीं पसीजता है तो तय मानिए कि उसके सीने में हृदय नहीं पत्थर है। कौन हैं वो नेताजी, जिन्होंने इतने नीच पुत्र को जन्म दिया है? इसका पर्दाफाश होना चाहिए और उसे इतनी कठोर सजा मिलनी चाहिए कि उसे माँ के ममता की कीमत समझ में आ जाये। अगर योगी सरकार इस मामले के गुनहगार को भी बचाने की कोशिश करती है तो उसे माँ और मातृत्व का अपमान कहा जायेगा।
बताया जा रहा है कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है और मामले की जांच कर रही है। जिस जगह पर महिला सड़क किनारे बैठी हुई थी, वह जगह लालकुंआ इलाके की बताई जा रही है। महिला से पुलिस अधिकारियों ने भी बात कर पूरी घटना की जानकारी ली है। पुलिस ने महिला को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया है। वहीं परिवार वालों के आने के बाद पुलिस ने महिला को सौंप दिया है।
ये भी पढ़ें- Kolkata Rape-Murder Case: AIIMS के चिकित्सकों ने SC की अपील व आश्वासन पर 11 दिनों से जारी हड़ताल की समाप्त
