पीलीभीत: दूसरे समुदाय का युवक पहचान बदलकर बना प्रेमी, पहले खुद लूटी अस्मत फिर दोस्तों से भी कराया रेप

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया, गौमांस खाने का बनाया दबाव

पीलीभीत,अमृत विचार। पहचान छिपाकर एक युवक ने हरियाणा की युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद उसे पीलीभीत ले आया और जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। युवक के दो साथियों ने भी दुष्कर्म किया। आरोप है कि गोमांस बनाने व खिलाने का दबाव बनाया गया। किसी तरह छूट कर पीड़िता कोतवाली पहुंची लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। अब एसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

गुड़गांव (हरियाणा) की रहने वाली एक युवती ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी मुलाकात गुड़गांव में एक युवक से हुई। वह पीड़िता की मां के ढाबे पर प्रतिदिन खाना खाने आता था। उसने खुद को हिंदू धर्म का बताकर दोस्ती कर ली। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। शादी करने का आरोपी ने वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए। नौ मई 2023 को आरोपी पीड़िता को पीलीभीत ले आया। यहां पहुंचने पर पता चला कि वह मुस्लिम है। युवक के स्वभाव में भी परिवर्तन आ गया। जब पहचान छिपाने के बारे में सवाल किया तो आरोपी ने मारने की धमकी दी। आरोपी ने अपनी मां व अन्य रिश्तेदारों के सहयोग से उसे कोतवाली क्षेत्र में डरा धमकाकर रखा। तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की गई। तीनों ने अपने साथ बतौर पत्नी रहने का दबाव बनाया। 16 मई को आरोपी ने जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर लिया। पीड़िता का नाम भी बदल दिया। इसके बाद से आरोपी घर पर बंधक बनाकर रखते रहे और भूखा रखा। आरोप है कि गोमांस खिलाने का प्रयास किय गया। 21 अगस्त 2024 को रात आठ बजे गोमांस बनाने और खिलाने की कोशिश की। किसी तरह वहां से मौका पाकर भागी और कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की।  पुलिस ने सादे कागज पर पीड़िता के हस्ताक्षर करा लिए। मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

संबंधित समाचार