बहराइच: पूर्व मंत्री यासर शाह पर दर्ज हुआ मुकदमा तो भड़के सपा जिलाध्यक्ष, योगी सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सपा जिलाध्यक्ष बोले सरकार को सूचना देना भी गुनाह, पूर्व कैबिनेट मंत्री पर दर्ज मुकदमे को लेकर सोशल मीडिया पर भी डाले जा रहे पोस्ट

बहराइच, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे यासर शाह पर लखनऊ में विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है। इसको लेकर उनके समर्थकों में मायूसी है। पोस्ट भी उनके पक्ष में सोशल मीडिया पर डाले जा रहे हैं। वहीं सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ने इसे लोकसभा चुनावों में हार से जोड़ते हुए सरकार पर सवाल उठाया है।
 
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा में बहराइच शहर निवासी सपा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे यासर शाह ने ट्वीट कर उसे डिलीट कर दिया। पूर्व मंत्री के ट्वीट का संज्ञान लेकर पुलिस ने लखनऊ में उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। दर्ज केस में अधिकतम सात साल की सजा भी हो सकती है। 

इसकी जानकारी जैसे ही जिले में उनके समर्थकों को हुई तो तभी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना शुरू कर दिया। शहर के ही निवासी लखनऊ हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता ने केस दर्ज होने पर सवाल उठाया है। इसके अलावा अन्य लोग भी पोस्ट कर सहानभूति दिखाई है। 

वहीं इस मामले में सपा जिलाध्यक्ष अधिवक्ता रामहर्ष यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश के महत्वपूर्ण सपा नेताओं पर केस दर्ज कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हार को लेकर ऐसा किया जा रहा है। यह सब आवाज दबाने के लिए किया जा रहा है।

उनसे जब पोस्ट करने और उसे डिलीट करने के मामले में बात की गई तो उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रहे सूचना को उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी थी। उसी पर केस दर्ज किया गया है। वहीं केस दर्ज होने की सूचना पर पूर्व कैबिनेट मंत्री यासर शाह के आवास पर उनके समर्थकों का आना जाना लग गया है।

यह भी पढ़ें:-UP सिपाही भर्ती परीक्षा 2024: ऑटो, टेंपो और ई-रिक्शा ने अभ्यर्थियों की जेबों पर डाला डाका, वसूला मनमाना किराया

संबंधित समाचार