Helicopter Crash: हैदराबाद जा रहा हेलीकॉप्टर पुणे में दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग थे सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। मुंबई से हैदराबाद जा रहा एक हेलीकॉप्टर शनिवार दोपहर पुणे की मुलशी तहसील में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि पौड के निकट हुई दुर्घटना में सभी चार लोग बच गए, हालांकि वे घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हेलीकॉप्टर के कैप्टन को अस्पताल ले जाया गया है, जबकि अन्य तीन की हालत स्थिर है। हेलीकॉप्टर ग्लोबल वेक्टरा कंपनी का था। दुर्घटना का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।’’ 

ये भी पढ़ें- आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाना न्याय नहीं बर्बरता: खड़गे-प्रियंका 

संबंधित समाचार