मुरादाबाद: रिटायर्ड सेना के अफसर की कोठी में लटकी मिली नौकर की लाश

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सिविल लाइंन थाना क्षेत्र में घर के कमरे का दरवाजा तुड़वाकर बरामद किया शव

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंन थाना क्षेत्र में सेना से रिटायर्ड अफसर की कोठी में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव उताकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने मालिक पर आरोप लगाए हैं।

थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के सामने विनय महाजन नाम की कोठी में नागफनी के बंग्ला गांव निवासी विशाल (18) पुत्र पप्पू साफ सफाई का काम करता था। जानकारी पर कोठी मालिक विनय महाजन पुत्र रामनाथ महाजन ने बताया है कि सोमवार सुबह सात बजे विशाल साफ सफाई के लिए नहीं पहुंचा। उसको फोन किया तो कॉल नहीं उठी। इसके बाद उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। आनन फानन में उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे थाना प्रभारी मनीष सक्सेना ने दरवाजा तुड़वाकर शव बरामद किया। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी में मृतक के जीजा सतीश ने बताया विशाल के पिता का काफी साल पहले देहांत हो चुका है, वह अपने वह परिवार में सबसे छोटा था उससे बड़े दो भाई और बहनें हैं। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार