बहराइच: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, हजारों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खैरीघाट/बहराइच, अमृत विचार। जिले के शिवपुर बाजार निवासी एक ग्रामीण के मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने शोर सुनकर आग बुझाया। लेकिन तब तक घर के सामान जल गए। खैरीघाट थाना अंतर्गत शिवपुर बाजार निवासी मंजू लता शुक्ला पत्नी सुजीत कुमार शुक्ला के मकान में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

आग लगने से कमरे में लगा पंखा, स्टेबलाइजर, इनवर्टर, गद्दा, पर्दा और फ्रिज सामान जलकर खाक हो गया। शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाया। इसके बाद सभी ने थाने में सूचना दी। आग लगने से 70 से 80 हजार रूपये कीमत के समान का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें:-Jammu-Kashmir Assembly Elections: भाजपा ने जारी की 44 उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट

संबंधित समाचार