Fatehpur: महिला सिपाही से ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार; गैर जनपद स्थानांतरण का झांसा देकर ठगे थे हजारों रुपये

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

फतेहपुर, अमृत विचार। मेट्रोमोनियल साइट्स से संपर्क में आई महिला सिपाही को गैर जनपद स्थानांतरण के नाम पर धोखाधड़ी का शिकार बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब पांच लाख की ठगी का मामला पुलिस की जांच में सामने आया है। 

पुलिस लाइन में रहने वाली महिला सिपाही संध्या ने एक माह पहले लखनऊ के विकास कुमार सिंह उर्फ प्रिंस के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। सिपाही का आरोप है कि जीवन साथी डाट काम के जरिए विकास से संपर्क हुआ था। विकास ने खुद को डीजी कार्यालय में तैनात बताया था। 

उसे चंदौली जिले में स्थानांतरण करने का झांसा दिया था उसके बाद 25 हजार विकास के खाते में भेजे थे। कुछ दिन बाद पता चला विकास धोखेबाज है और कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। इसके बाद साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 

साइबर थाना निरीक्षक मोहम्मद कमल खान ने बताया आरोपी विकास कुमार सिंह लखनऊ के थाने के राजाजीपुरम जलालपुर फाटक शिवपुरी कॉलोनी निवासी है। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी के गोंडा, सीतापुर में कई धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से धोखाधड़ी के स्टेटमेंट बरामद किए गए हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने कल्याणपुर ब्लाक का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश...

 

संबंधित समाचार