लखीमपुर खीरी : तालाब में डूबकर किशोर की मौत, परिवार में मची चीख पुकार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना फरधान क्षेत्र के गांव कोटखेरवा में मंगलवार को खेत देखने गए किशोर का पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। किशोर की मौत से उसके परिवार में चीख पुकार मच गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

गांव कोटखोरवा निवासी रामेश कुमार का 16 वर्षीय पुत्र प्रांशु खेत देखने के लिए गया था। वह तालाब के किनारे से निकल रहा था। उसी समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह तालाब में गिर गया। तालाब काफी गहरा होने के कारण प्रांशु  की पानी में डूबने से मौत हो गई। पास-पड़ोस के खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाया। तब गांव के लोग आ गए।  लोग जब तक उसे बाहर निकालते। इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

संबंधित समाचार