अयोध्या: कंटेनर से 25 गोवंश बरामद, दो गिरफ्तार
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की रौनाही थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने गोकशी के लिए कंटेनर से ले जाए जा रहे 25 गोवंशों के साथ चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि रौनाही थाना पुलिस ने चेकिंग के …
अयोध्या, अमृत विचार। जनपद की रौनाही थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने गोकशी के लिए कंटेनर से ले जाए जा रहे 25 गोवंशों के साथ चालक और खलासी को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि रौनाही थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान तहसीन पुर टोल प्लाजा से एक कंटेनर ट्रक यूपी 22 एटी 5713 पकड़ा। तलाशी में कंटेनर से आठ सांड और 17 गाय बरामद हुई हैं। पुलिस में कंटेनर के चालक और खलासी शहजाद अली निवासी तावली थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर व बबलू शाह निवासी ताबिरगंज थाना राम चंद्र मिशन जनपद शाहजहांपुर को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह लोग गोवंश पशुओं को कंटेनर में छिपाकर गोकशी के लिए ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रकरण में रौनाही थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान किया है और वाहन को जप्त कर लिया है। बरामद गौवंश पशुओं को क्षेत्रीय किसानों की सुपुर्दगी में दिया गया है।
