मुरादाबाद: परिषदीय विद्यालयों को मिले 353 शिक्षक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद शिक्षकों को विद्यालय आंवटित हो गए। 69000 शिक्षकों के सापेक्ष जिले के परिषदीय विद्यालयों को 353 शिक्षक मिल गए। गुरुवार से शिक्षकों को विद्यालय आवंटित करने की प्रक्रिया शुक्रवार को ऑनलाइन के जरिए पूरी हो गई। काउंसलिंग के पहले दिन गुरुवार को 169 महिला व दिव्यांग …

मुरादाबाद,अमृत विचार। डेढ़ साल के लंबे इंतजार के बाद शिक्षकों को विद्यालय आंवटित हो गए। 69000 शिक्षकों के सापेक्ष जिले के परिषदीय विद्यालयों को 353 शिक्षक मिल गए। गुरुवार से शिक्षकों को विद्यालय आवंटित करने की प्रक्रिया शुक्रवार को ऑनलाइन के जरिए पूरी हो गई। काउंसलिंग के पहले दिन गुरुवार को 169 महिला व दिव्यांग शिक्षकों को विद्यालय आवंटित हुए तो दूसरे दिन शुक्रवार को रोस्टर प्रक्रिया के माध्यम से 184 पुरुष शिक्षकों विद्यालय आवंटित कर दिए गए।

जिले भर में 141 परिषदीय विद्यालय एकल शिक्षक व्यवस्था पर संचालित थे तो वहीं 31 विद्यालय शिक्षामित्रों के भरोसे ही चल रहे थे। पर 69000 शिक्षकों के सापेक्ष 31277 शिक्षकों में से मुरादाबाद जिले को 430 शिक्षक मिले, 14 और 15 अक्टूबर को काउंसलिंग के दौरान इसमें से 27 शिक्षक अनुपस्थित रहे। इसके बाद जिले में 403 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित होना था। गुरुवार और शुक्रवार को आयोजित विद्यालय आवंटित काउंसलिंग में जिले को 403 शिक्षकों में से 353 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिए गए।

दस्तावेजों में धांधली के चलते 50 शिक्षकों को आवंटित नहीं हो सके स्कूल  
जिले भर में 403 शिक्षकों की नियुक्ति की गई। इसके बाद इन शिक्षकों को 29 व 30 अक्टूबर को विद्यालय आवंटित होने थे कि इससे पहले ही 26 अक्टूबर को छह शिक्षक और 28 अक्टूबर को 44 शिक्षकों के दस्तावेजों में धांधली पाए जाने के बाद बीएसए योगेंद्र कुमार द्वारा इन शिक्षकों को स्कूल आवंटित करने की प्रक्रिया रोक दी गई। इसके चलते 50 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित नहीं हो सके।

संबंधित समाचार