Unnao News: नवीन पुल से युवक ने गंगा में लगाई छलांग...गोताखोरों ने शुरू की तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। गंगाघाट कोतवाली अंतर्गत एक युवक ने नवीन गंगा पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को गंगा में उतारकर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका है।

नवीन गंगा पुल पर देर रात एक युवक टहल रहा था। इस दौरान अचानक युवक पुल की रेलिंग पर चढ़ा और गंगा में चलांग लगा दी। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पल पर मौजूद लोगों से युवक की पहचान करने का प्रयास किया लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। पुल पर युवक के जूते मिले है। 

पुलिस ने रात में ही गोताखोरों को गंगा में उतार कर युवक की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा अधिक होने के कारण युवक की तलाश नहीं हो सकती। इस बाबत बालू घाट चौकी इंचार्ज ने बताया कि सुबह गोताखोरों को गंगा में उतारा जाएगा और पुल से कूदने वाली युवक की तलाश कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें- Unnao: बस ने ट्रक के चालकों व खलासी को मारी टक्कर, दो की मौत...एक गंभीर, वाहन की लाइट सही करते समय हुआ हादसा

संबंधित समाचार