जाम में फंसे बस चालक पर दबंग ने ताना असलहा, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पास न मिलने से आया गुस्सा, केस दर्ज, हिरासत में आरोपी

देवा/ बाराबंकी, अमृत विचार। भीड़ के चलते एक बस चालक द्वारा कार चालक को पास न देने से नाराज कार चालक ने हाथ में रिवाल्वर लेकर बस ड्राइवर के साथ गाली गलौज की और धमकी दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बस चालक की तहरीर पर देवा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मड़वा अजगना निवासी पवन कुमार उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बाराबंकी डिपो की अनुबंधित बस का चालक है। बुधवार की शाम वह बस से सवारियां लेकर बाराबंकी जा रहा था। कस्बा देवा में एक कार चालक ने बस को ओवरटेक करना चाहा लेकिन जाम लगा होने के चलते बस चालक ने पास नही दिया।जिससे नाराज कार चालक ने बस को रुकवाया और हाथ में रिवाल्वर लेकर बस चालक पवन को गालियां दी और धमकाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। हालांकि अमृत विचार इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो वायरल होने से हरकत में आई देवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। इंस्पेक्टर देवा अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि बस चालक पवन कुमार की तहरीर पर आरोपी अभिषेक गौतम निवासी जैदपुर अंबेडकरनगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसका रिवाल्वर कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़ेः रहस्यमय है मथुरा का यह कुंड, भगवान विष्णु ने दिया था अमरता का वरदान

संबंधित समाचार