Fatehpur: पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई, दो बार पास की थी हाईस्कूल परीक्षा, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। 24 साल की उम्र तक दो बार हाईस्कूल की परीक्षा पास कर चुका युवक पुलिस भर्ती परीक्षा देने आया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संबंधित के खिलाफ जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

आरोपी औरैया जिले का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 1996 और 2002 में हाई स्कूल की दो बार परीक्षा पास की है। युवक के पास से दो आधार कार्ड मिले। पहली पाली में परिचय देने आया युवक को जांच पड़ताल के दौरान पुलिस में पकड़ लिया। संदिग्ध अवस्था में देख जांच पड़ताल की। इस दौरान पता चला कि युवक औरैया जिले का निवासी है।

उसका नाम ऋषि कुमार है। वह पहली पाली में परीक्षा देने आया था। पूरे घटनाक्रम की जानकारी के लिए स्पेशल टीम पहुंची और युवक को संदिग्ध परिस्थिति में हिरासत में लिया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि वह किसी दूसरे अभ्यर्थी के स्थान में परीक्षा देने आया था।

यह भी पढ़ें- Kanpur: पांच हजार रिश्वत के साथ प्रधानाचार्य गिरफ्तार; चतुर्थ श्रेणी में नौकरी देने के लिए मांगे थे इतने रुपये...

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म