अयोध्या: रेलवे ट्रैक पर मिला विवाहिता का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौधा/अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या- प्रयागराज रेल मार्ग पर रविवार सुबह करीब 10 बजे भरत कुंड के सामने भटपुरा गांव के निकट रेलवे लाइन पर लगभग 30 वर्षीय विवाहिता का क्षत-विक्षत शव पाया गया। पुलिस को मृतका की पहचान थाना तारुन गांव के राम भवन की पत्नी के रूप में हुई है। 

पुलिस की माने तो विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की है, जबकि गले के पास घाव, बहता खून और चोटों के निशान इस बात के संकेत कर रहे हैं कि विवाहिता के साथ कहीं कुछ अनहोनी‌ तो नहीं हुई।‌ हालांकि मौके पर पहुंची पूरा कलंदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें- ATS: मास्टरमाइंड नवाब आरजू उर्फ लालू गिरफ्तार, 6 लाख से अधिक के जाली स्टांप पेपर भी हुए बरामद

संबंधित समाचार