राष्ट्रपति मुर्मू ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोल्हापुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर शहर में देवी महालक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की और उसके बाद राज्य की तीन दिवसीय यात्रा पर रवाना हुईं। मुर्मू के कोल्हापुर पहुंचने पर महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उनका स्वागत किया। 

जिले के अधिकारियों ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति मुर्मू महालक्ष्मी मंदिर पहुंचीं और देवी से आशीर्वाद लिया।’’ राष्ट्रपति भवन ने कहा कि राष्ट्रपति सोमवार को कोल्हापुर के वारणानगर में श्री वारणा महिला सहकारी समूह के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लेंगी और अगले दो दिनों में विभिन्न कार्यक्रमों का भी हिस्सा रहेंगी।  

यह भी पढ़ें:-हम जेल से डरने वाले नहीं..., AAP विधायक अमानतुल्लाह का दावा- पार्टी और विधायकों को तोड़ने के लिए हो रहा एजेंसियों का दुरुपयोग

संबंधित समाचार