Auraiya: पिता ने डांटा...बेटी ने उठाया खौफनाक कदम, नजारा देखकर परिजन रह गए दंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने की आत्महत्या

औरैया, अमृत विचार। बेला थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम करौली में मंगलवार को पिता की डांट से क्षुब्ध होकर शिवानी पुत्री रामबरन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जाकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को सूचना दी। 

सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी पंकज मिश्रा ने घटना की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी अधिकारी बिधूना भरत पासवान ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

मृतका के परिजनों से पूछताछ के दौरान पता चला कि पढ़ाई के विषय को लेकर पिता की डांट से नाराज़ हो कर शिवानी (18) फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। थाना प्रभारी बेला पंकज मिश्रा ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Kanpur: अवनीश दीक्षित के साथी पत्रकार अभिनव शुक्ला ने मुकदमा खत्म करने की याचिका की दाखिल...हाईकोर्ट ने की खारिज

संबंधित समाचार