बहराइच: जिले में पहुंचे दो मंत्री, तय होगी आगे की रणनीति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। प्रदेश सरकार के मत्स्य और वन मंत्री बुधवार दोपहर में जिला मुख्यालय पहुंचे। कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक की।

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग और जिले के प्रभारी डॉक्टर संजय निषाद और वन मंत्री अरुण सक्सेना बुधवार को जिले में पहुंचे। दोनों के साथ लोक निर्माण विभाग में विधायक सुरेश्वर सिंह, राम निवास वर्मा, सुभाष त्रिपाठी, सरोज सोनकर, डीएम मोनिका रानी, एसपी वृंदा शुक्ला, डीएफओ अजीत प्रताप सिंह के साथ बैठक की।

इसके बाद सभी अधिकारी और मंत्री कलेक्ट्रेट में गए। कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद भेड़िया के हमले पर निर्णय लिया जाएगा। डॉक्टर संजय निषाद ने कहा कि भेड़िया चार पकड़े गए हैं और भी पकड़े जाएंगे। इस दौरान अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बहराइच में आदमखोर भेड़ियों का खौफ...हमलों से प्रभावित क्षेत्रों में शूटरों की टीम तैनात, मारने के लिए की गई खास तैयारी

संबंधित समाचार