बाराबंकी: शोषण के खिलाफ एकजुट होकर आवाज करें बुलंद- वैस सलमानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। ऑल इंडिया जमात ए सलमानी की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष हफीज सलमानी की अध्यक्षता में जिला प्रभारी मो. शकील सलमानी के आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हफीज सलमानी ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को जागरूक, एकजुट और संगठित होने की जरूरत है। साथ ही सलमानी समाज को सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और शैक्षिक सभी क्षेत्रों में अब आगे बढ़ना है। सलमानी समाज के विकास एवं मजबूती के लिए राजनैतिक भागीदारी भी बहुत जरूरी है। 

इस मौके पर सलमानी समाज के राष्ट्रीय संगठन मंत्री वैस सलमानी ने कहा कि संगठन का विस्तार किया जाए। इसके साथ ही समाज के लोगों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सभी को एकजुट होकर समाज के उत्थान के लिए प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि जल्द ही अभियान चलाकर समाज के लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा। 

संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अकील अहमद सलमानी ने शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी समाज के उत्थान की पहली सीढ़ी शिक्षा है। शिक्षित समाज ही विकास का आधार बनता है। इस मौके पर मो. रफीक सलमानी, मो. अहमद सलमानी, हाजी सुल्तान सलमानी, जुबेर अहमद सलमानी, तनवीर सलमानी, अरमान सलमानी, तौहीद सलमानी और रिजवान मंत्री सलमानी समेत दर्जनों की संख्या में सलमानी समाज के लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें- बाराबंकी: 21 करोड़ से संवरेंगी 1154 ग्राम पंचायतें, होंगे विकास कार्य

संबंधित समाचार