अयोध्या: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल बोले- न्याय पालिका का काम कर रही सरकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल,अयोध्या,अमृत विचार। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा जो काम न्याय पालिका और कार्यपालिका का है वह सरकार कर रही है। प्रदेश में जंगल राज कायम है। भ्रष्टाचार का बोल बाला है। रेप और मर्डर की घटनाओं पर सरकार फेल है। बुधवार को स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए राम नगरी पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का जिले की सीमा से लेकर नगर तक करीब दो दर्जन स्थानों पर स्वागत हुआ। 

जिला अध्यक्ष पारस नाथ यादव ने साथियों संग जनपद सीमा पर अगुवाई की तो बसहा चौराहे पर राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, राजेश प्रताप सिंह, झनमन सिंह, विकास वर्मा, बाबा रामदीन आदि के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता स्वागत के लिए मौजूद रहे। कीरथ पुरवा, कांटा, मुबारक गंज होता हुआ प्रदेश अध्यक्ष का काफिला टोल प्लाजा तहसीनपुर पहुंचा तो सपा नेता हाजी फिरोजखान गब्बर, एजाज अहमद, फिरदौस खान, एजाज अहमद, मेराज अहमद, अशोक पासी, महिला मोर्चे की रोली यादव ने स्वागत किया।

यहां सपा प्रदेश अध्यक्ष ने हरदोई की एक घटना का जिक्र किया आरोप लगाते हुए कहा 14 साल की बेटी का रेप मर्डर हुआ लेकिन सरकार कुछ नही कर पाई। इन घटनाओं में भी सरकार जाति धर्म खोज रही है। भदरसा के रेप कांड पर पर सपा प्रदेश अध्यक्ष चुप्पी साध गए। उन्होंने पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा। कहा जाति गत जनगणना में आरएसएस सहित जो दल समर्थन कर रहे है वह बधाई के हकदार है।

यह भी पढ़ें- आरोप लगाने से पहले ‘डीएनए’ का फुल फॉर्म तो जान लेते, अखिलेश का सीएम योगी पर तंज 

संबंधित समाचार