बदायूं: सोहेल ने सौरभ बनकर पहले किया प्यार, फिर हिंदू युवती से दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

घर में हिंदू लड़की को बनाया बंधक, मांस खाने का डाला गया दबाव

बदायूं, अमृत विचार। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के होली चौकी निवासी सोहेल ने चंडीगढ़ के कॉल सेंटर में काम करने के दौरान एक हिंदू युवती को अपना नाम सौरभ बताया और अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। युवती ने एक बच्चे को भी जन्म दिया। जिसेक बाद सोहेल उसे बिसौली अपने घर ले आया। जहां युवती को उसके मुस्लिम होने की जानकारी हुई। युवती का आरोप है उसने विरोध किया तो सोहेल और उसके परिजनों ने युवती को घर में बंधक बना लिया। धर्म परिवर्तन और मीट खाने का दबाव बनाया। मंगलवार शाम युवती उनके चुंगल से भाग आई और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

युवती के अनुसार वह चंडीगढ़ में फरीदकोट निवासी है। वह एक कॉल सेंटर में काम करती है। जहां बिसौली निवासी सोहेल उसे मिला था। सोहेल ने खुद को हिंदू बताते हुए अपना नाम सौरभ बताया। नौकरी करने के दौरान दोनों में मेलजोल बढ़ गया। सोहेल उसे अपने कमरे पर ले जाने लगा। नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों में प्रेम हो गया। सोहेल ने उससे शादी की बात कही। कई बार उसके साथ संबंध भी बनाए। युवती गर्भवती हुई लेकिन सोहेल शादी की बात टालता रहा। युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया तो सोहेल लगभग एक महीने पहले युवती को अपने साथ अपने घर ले गया। जहां पता चला कि वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है। युवती ने विरोध किया तो सोहेल और उसके परिजनों ने युवती के हाथ से नवजात बच्ची छीन ली। घर पर बंधक बना लिया। आरोप है कि सोहेल के अलावा उसके पिता नियामू, मां रुखसाना, बहन रुबीना व जेवा युवती को मीट खाने, धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगे। मना करने पर मारपीट करते थे। वह किसी तरह से वहां से भाग आई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म, धोखाधड़ी, छल करने, मारपीट आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी ग्रामीण के के सरोज ने बताया कि एक युवती ने तहरीर दी थी। जिसके अनुसार एक व्यक्ति द्वारा उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया। कोतवाली बिसौली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार