होमगार्ड पर ब्लेड से हमला  : साथियों ने जख्मी हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार : नैनी के पीडीए कॉलोनी में एक युवक ने होमगार्ड पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमला के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। इससे अफरातफरी मच गई। लहूलुहान होमगार्ड जवान को साथियों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पीडीए कॉलोनी में पति- पत्नी के बीच विवाद होने की सूचना डायल 112 पर दी गई तो कांस्टेबल जय प्रकाश यादव के साथ होमगार्ड बालमुकुन्द पाण्डेय पुत्र सच्चिदानन्द पाण्डेय निवासी पुरेमथुरादास बरौत थाना हण्डिया जिला प्रयागराज मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम को देखकर पति आग बबूला हो गया। उसने होमगार्ड बाल गोविंद पर ब्लेड से हमला बोल दिया। इससे वह लहूलुहान हो गए।

घटना के बाद वह वहा से भाग निकला। साथी सिपाहियों ने किसी तरह से बीच बचाव कर घायल सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले में होमगार्ड की तहरीर पर नैनी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। अभियुक्त रवि शंकर वर्मा उपरोक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें-इंजेक्शन के ओवर डोज से बच्चे की मौत : परिजनों ने काटा हंगामा कई थानों की बुलानी पड़ी पुलिस

संबंधित समाचार