प्रयागराज में बाइक समेत बांध में समाया युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, अमृत विचार: यमुना नगर के मेजा में देवरी गुलेरिया बांध के पानी में शुक्रवार को बाइक समेत एक युवक समा गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। करीब चार घंटे के बाद युवक का शव बरामद हुआ। 

झारखंड के जिला गुमला थाना डुमरी, बस्साटोली निवासी पवन तिरकी (22) अपने चचेरे भाई अनीश के साथ बांध घूमने आया था। बताया जाता है कि पवन ने उसे पानी के बाहर-बाहर पैदल चलने को कहा और खुद बाइक लेकर पानी के बीच से जाने की कोशिश की, लेकिन डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश शुरू किया। घटना के चार घंटे बाद शव और बाइक को पानी से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।  मृतक पवन के पिता मनोहर तिरकी कोरांव थाना क्षेत्र के कपूरी गांव के सदासहाय विद्यालय में नौकरी करते हैं और परिवार के साथ रहते हैं। पवन अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और उसकी मौत से परिवार को गहरा आघात लगा है।पवन की मां अंजना का रो रोकर बुरा हाल है। छोटी बहन सृष्टि और साक्षी भी फफककर रो रही थीं। झारखंड से चचेरा भाई अनीश कुछ दिन पहले कोरांव घूमने आया है और उसकी आंखों के सामने पवन डूब गया।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने दिया भारतीय रेलवे से इस्तीफा, लिखा यह भावुक संदेश

संबंधित समाचार