प्रतापगढ़: गांधी नगर में गणित की कार्यशाला में स्कंद करेंगे प्रतिभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज मंडल से आमंत्रित किये गए हैं स्कंद

जेठवारा/प्रतापगढ़, अमृत विचार। अष्टभुजा निकेतन इंटर कालेज जेठवारा के प्रधानाचार्य एवं गणित के शिक्षक स्कंद नारायण तिवारी को आइआइटी गांधीनगर में आयोजित गणित की कार्यशाला में प्रतिभाग करने काे आमंत्रित किया गया है। उन्हें प्रयागराज मंडल से गणित कार्यशाला में पांच दिनों के लिए चयनित किया गया है।

यह प्रशिक्षण 10 सितंबर से 14 सितंबर तक होगा। वहां वह गणित विषय को किस प्रकार और रुचिकर बनाया जा सकता हैं, जीवन शैली से कैसे जोड़ा जा सकता है, इसका प्रशिक्षण देंगे। उत्तर प्रदेश से कुल 39 शिक्षक चयनित किए गए हैं। इनमें बेल्हा के शिक्षक स्कंद नारायण भी शामिल हैं।

उनके इस चयन पर डीआईओएस ओमकार राणा, जीआईसी कांपा के प्रधानाचार्य डा. विंध्याचल सिंह, जीआईसी के प्रधानाचार्य कुलश्रेष्ठ तिवारी, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य गीता यादव, उप प्रधानाचार्य डा. मो. अनीस, पीबी कालेज के प्रधानाचार्य डा. अनूप कुमार सिंह,जीआईसी शेखूपुर के प्रधानाचार्य अशोक कुमार आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की छठी सूची की जारी, देखें लिस्ट

संबंधित समाचार