बरेली : लाल फाटक पर डिवाइडर से टकराया ट्रक, लगी भंयकर आग, ट्रक में रखा सामान जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। पीलीभीत से अनूपशहर जाते समय मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक ट्रक लाल फाटक से उतरते हुए डिवाइडर से टकरा गया। ट्रक डिवाइडर से टकराते ही चालक ट्रक से उतरकर भाग गया, जिसके बाद ट्रक में भयंकर आग लग गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

एफएसओ संजीव कुमार यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर तेजी से आग बुझाने का काम किया। ट्रक चालक डिवाइडर से टकराने के बाद तुरंत ट्रक से उतर गया, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, ट्रक में रखा सामान आग में जलकर राख हो गया।

संबंधित समाचार