बरेली: आधी उम्र की लड़की से की शादी, थाने पहुंची पत्नी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। सेवानिवृत्त शिक्षक ने करीब 35 वर्ष कम उम्र की युवती से शादी कर ली। उसे पेंशन के लिए नॉमिनी भी बना दिया लेकिन अन्य संपत्ति बेटे के नाम कर दी। इससे नाराज शिक्षक की दूसरी पत्नी थाना बारादरी पहुंच गई। दोनों पक्षों में काफी देर तक विवाद होता रहा। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा …

अमृत विचार, बरेली। सेवानिवृत्त शिक्षक ने करीब 35 वर्ष कम उम्र की युवती से शादी कर ली। उसे पेंशन के लिए नॉमिनी भी बना दिया लेकिन अन्य संपत्ति बेटे के नाम कर दी। इससे नाराज शिक्षक की दूसरी पत्नी थाना बारादरी पहुंच गई। दोनों पक्षों में काफी देर तक विवाद होता रहा। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने दोनों पक्षों को रविवार को बुलाया लेकिन दोनों पक्ष शाम तक थाने नहीं पहुंचे थे।

सनराइज कॉलोनी निवासी एक सेवानिवृत्त शिक्षक (65 वर्ष) ने 30 वर्षीय युवती से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद शिक्षक पत्नी को लेकर देहरादून नैनीताल, हल्द्वानी और ऋषिकेश में घुमाता रहा। वहां से आने के बाद उन्होंने मकान, जमीन व एफडी बेटे के नाम कर दी जबकि पेंशन में ही दूसरी पत्नी को हकदार बनाया। इसकी भनक जब युवती को लगी तो परिवार में विवाद हो गया।

यह विवाद शनिवार देर शाम थाना बारादरी पहुंचा लेकिन दोनों पक्षों में से कोई भी पीछे हटने को तैयार नहीं था। युवती चाहती है कि उसके लिए सेवानिवृत्त शिक्षक की प्रत्येक संपत्ति में हिस्सा मिले जबकि उनका बेटा यह नहीं चाहता था।

काफी देर तक जब दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो सका तो इंस्पेक्टर ने रविवार को दोनों पक्षों को बुलाया लेकिन कोई भी पक्ष थाने नहीं पहुंचा। इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा ने बताया कि सेवानिवृत्त शिक्षक का बेटा भी अध्यापक है। युवती चाहती है कि उसे संपत्ति में आधा हिस्सा मिले जबकि शिक्षक ने पेंशन छोड़कर पूरी संपत्ति की वसीयत बेटे के नाम कर दी है।

संबंधित समाचार