अयोध्या: टाटा कंसल्टेंसी के इंजीनियर्स भी बनाएंगे राम मंदिर
अयोध्या, अमृत विचार। राम जन्मभूमि परिसर में राम लला के मंदिर निर्माण में अब तेजी आएगी। राम मंदिर निर्माण में टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियर्स लिमिटेड को भी जिम्मेदारी मिल गई है। जिससे एलएनटी और टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियर्स लिमिटेड मिलकर राम मंदिर का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही ट्रस्ट ने देश के सभी आर्किटेक्ट से अपील की …
अयोध्या, अमृत विचार। राम जन्मभूमि परिसर में राम लला के मंदिर निर्माण में अब तेजी आएगी। राम मंदिर निर्माण में टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियर्स लिमिटेड को भी जिम्मेदारी मिल गई है। जिससे एलएनटी और टाटा कंसल्टेंसी इंजीनियर्स लिमिटेड मिलकर राम मंदिर का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही ट्रस्ट ने देश के सभी आर्किटेक्ट से अपील की है कि वे सभी अपनी अपनी राय दें।
तीन दिन चली बैठक में यह खुलासा रविवार को ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने किया। इसके साथ ही ट्रक ने अक्षरधाम मंदिर के स्वामी से भी राम मंदिर निर्माण पर राय ली है। बताया जाता है कि अक्षरधाम के स्वामी मंदिर निर्माण के पुरोधा माने जाते हैं। राम मंदिर निर्माण समिति के चेयरमैन के अध्यक्षता में हुई तीन दिवसीय बैठक में कई अहम् फैसले लिए गए।
बैठक में एक और भी अहम फैसला लिया गया। कार्यदायी संस्था लार्सन एंड टुब्रो के कार्यों पर टाटा कंपनी सहित अन्य विशेषज्ञ नजर रखेगें और राय भी देंगें। राम मंदिर की गुणवत्ता को लेकर बीते तीन दिनों से चल रही राम निर्माण समिति की बैठक में कई अहम फैसले हुए हैं। टाटा सहित कई निर्माण इकाइयां को भी मंदिर निर्माण पर नजर रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
टाटा कंपनी को मंदिर निर्माण के दौरान एलएंडटी कंपनी पर निगाह रखने की जिम्मेदारी दी गई है। राम मंदिर निर्माण के साथ ही रामजन्मभूमि परिसर के विकास को लेकर देश के आर्किटेक्ट और धर्माचार्यों से सुझाव मांगा जाएगा और आने वाले सुझावों पर ट्रस्ट विचार उस पर रूपरेखा तैयार करेगा।
