Asian Champions Trophy: मलेशिया को दी करारी हार, भारत ने 8-1 से रौंदकर लगाई जीत की हैट्रिक, राजकुमार ने लगाए 3 गोल

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

Asian Champions Trophy:  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय मेन्स हॉकी टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। पेरिस ओलंपिक की ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद भारतीय टीम ने अपने तीसरे राउंड रॉबिन मुकाबलें में मलेशिया को 8-1 से रौंद दिया। भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 1, राजकुमार पाल ने 3, जुगराज सिंह ने 1, उत्तम ने 1 और अरिजीत सिंह हुंडल ने 2 गोल दागे। 

भारत ने पहले ही क्वॉर्टर से मलेशिया पर दबदबा बनाए रखा और हॉफ टाइम तक 5 गोल करके सामने वाली टीम पर काबू पा लिया। इसके बाद दूसरे हॉफ में भी टीम इंडिया ने 3 और गोल करके मलेशिया टीम के जीतने की हास भी खत्म कर दी थी। चीन के मोकी में खेले जा रहे इस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की ये तीसरी लगातार जीत है। इससे पहले भारत ने अपने पहले मैच में मेजबान 3-0 से हराया और दूसरे मैच में जापान को 5-1 से रौंद दिया। 

राज कुमार पाल ने मैच के शुरू होते ही अपना कमाल दिखा दिया और तीसरे ही मिनट में भारत के गोल का खाता खोल दिया। इसके 3 मिनट बाद ही अरिजीत सिंह हुंडल ने भी भारत के खाते में एक और गोल दाग दिया। तीसरा गोल पेनल्टी कॉर्नर से आया, जिसमें जुगराज सिंह ने कमाल कर दिया। चौथा गोल कप्तान के नाम रहा। जहां हरमनप्रीत की स्टिक से PC के जरिए गोल किया। इसके बाद गोल का सिलसिला जारी रहा। मलेशिया ने काफी एग्रेसिव डिफेंस किया, लेकिन उनके डिफेंस को भेदते हुए राज कुमार पाल ने 25वें और 33वें मिनट में लगातार 2 गोल दागकर और पहले हॉफ में भारत को 5-0 की लीड मिल गई। दूसरे हॉफ में भारत ने 3 गोल कर मलेशिया की मुश्किल बढ़ा दी। मलेशिया सिर्फ 1 गोल कर पाया। अब भारत का 12 सितंबर को साउथ कोरिया और फिर 14 सितंबर को पाकिस्तान के साथ मैच है। 

यह भी पढ़ेः 73वीं अखिल भारतीय पुलिस कुश्ती क्लस्टर चैंपियनशिप, उत्तर प्रदेश के अजय की कुश्ती में स्वर्णिम सफलता

संबंधित समाचार