Auraiya: किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म के दोषी को मिला 10 वर्ष का कारावास

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

औरैया, अमृत विचार। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम मनराज सिंह ने सदर कोतवाली क्षेत्र से ढाई वर्ष पूर्व एक किशोरी के अपहरण व बलात्कार करने के दोषी लवकुश उर्फ संजू को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया है। उस पर 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया गया।

उक्त मामले की अभियोजन की ओर से पैरवी कर रहे डी.जी.सी. अभिषेक मिश्रा व विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) मृदुल मिश्रा ने बताया कि सदर कोतवाली में वादी ने उक्त रिपोर्ट दर्ज कराई। वादी ने लिखा कि 10 फरवरी 2022 की शाम करीब पांच बजे वह अपनी पत्नी के साथ खेत पर मजदूरी कार्य करने गया था। घर पर केवल उसकी 16 वर्षीया पुत्री व पुत्र वधू थी। 

जब शाम को वादी वापस घर आया तो पता चला कि लवकुश उसकी पुत्री को बहला-फुसला कर ले गया है। इस पर उन्होंने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी गई। 

इस पर ग्राम चकूपुर थाना वैद‌पुरा (इटावा) निवासी लवकुश उर्फ संजू के विरुद्ध नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ। एक माह बाद दोनों के मिलने पर बलात्कार सहित अन्य धाराओं में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में प्रस्तुत की। यह मुकदमा विशेष न्यायालय पॉक्सो में चला तथा बुधवार पर निर्णय आया। 

इसके पूर्व अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) मृदुल मिश्रा ने किशोरी के साथ घृणित अपराध के लिए कठोर दंड देने की बहस की। वहीं बचाव पक्ष ने उसे निर्दोष बताया। दोनों पक्षकारों को सुनने के बाद अपर सत्र न्यायाधीश मनराज सिंह ने दोषी लवकुश को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा से दंडित किया। उस पर 20 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया। दोषी को जिला कारागार इटावा भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें- Kanpur: नीट की तैयारी कर रही किशोरी के साथ डिलीवरी बॉय ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

महाशिवरात्रि 2026 आज : महादेव बनेंगे दूल्हा, विदेशी फूलों से हुआ शृंगार, सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों के लिए होगा फलहारी भंडारा
India-US trade deal : पीयूष गोयल का राहुल गांधी पर तीखा हमला, कहा- व्यापार समझौते पर झूठ की राजनीति कर रहे हैं कांग्रेस नेता
नोएडा मेट्रो (एक्वा लाइन) के विस्तार को मिली स्वीकृति एक ऐतिहासिक निर्णय : सीएम योगी
कानपुर : मंगेतर से 'कहासुनी' के बाद आईआईटी-कानपुर की तकनीशियन ने की सुसाइड, 350 पन्नों की निजी डायरी बरामद
योगी सरकार का बड़ा फैसला : यूपी में आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण अनिवार्य, डीएम-एसपी समेत सभी अफसर करेंगे 'कर्मयोगी' कोर्स