प्रयागराज: महेवा पूरब पट्टी में कल मूंज क्राफ्ट शिल्प मेला का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय मंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनी, अमृत विचार। क्राफ्ट टूरिज्म विलेज महेवा में शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मूंज क्राफ्ट शिल्प मेला का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह आयोजित क्राफ्ट प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को तेजी के साथ तैयारियां की जा रही थी।

केंद्रीय मंत्री के साथ इस मौके पर एमएसएमई, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग मंत्री उत्तर प्रदेश राकेश सचान एवं राज्य मंत्री ग्राम विकास, समग्र ग्राम एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश विजय लक्ष्मी गौतम भी होंगी। बता दें कि एक जिला, एक उत्पाद के तहत महेवा को मूंज क्राफ्ट के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चुना गया था। 

इसी के तहत यहां तमाम विकास कराएंगे। कार्यक्रम के तहत 40 स्टाल बनाए जाएंगे, जिसमें मूंज के साथ ही अन्य हस्तशिल्प के उत्पाद रखे जाएंगे। रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार हस्त शिल्प के कारीगरों के लिए तमाम योजनाएं चला रही है।

ये भी पढ़ें- प्रयागराज: मुंगारी टोल प्लाजा पर छात्रा से अभद्र टिप्पणी करने वाले टोलकर्मी पर केस दर्ज, जानें मामला

संबंधित समाचार